सलमान खान के जन्मदिन पर रिलीज़ होगा फिल्म 'सिकंदर' का टीज़र

ऐक्टर सलमान खान की आगामी फिल्म 'सिकंदर' का टीज़र उनके जन्मदिन पर यानी 27 दिसंबर को जारी किया जाएगा। इस फिल्म में सलमान खान के साथ ऐक्ट्रेस रश्मिका मंदणा भी हैं और साजिद नाडियाडवाला इस फिल्म के निर्माता हैं। गौरतलब है कि इस फिल्म को 2025 में ईद के मौके पर रिलीज़ किया जाएगा।