inshorts

सलमान खान को लेकर सवाल पूछे जाने पर भड़क गए उनके भाई अरबाज़ खान

अभिनेता-निर्माता अरबाज़ खान अपनी आगामी फिल्म 'काल त्रिघोरी' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान एक रिपोर्टर द्वारा उनके भाई सलमान खान के मददगार स्वभाव का ज़िक्र किए जाने पर भड़क गए। उन्होंने कहा, "क्या सलमान का ज़िक्र करना ज़रूरी है? उनका नाम लिए बिना भी सवाल पूछा जा सकता था। सलमान का इंटरव्यू लेते वक्त आप ये सवाल पूछ सकते हैं।"