सलमान खान के साथ काम कर चुके ऐक्टर वरिंदर सिंह घुम्मन की हार्ट अटैक से हुई मौत

ऐक्टर सलमान खान के साथ फिल्म 'टाइगर 3' में काम कर चुके ऐक्टर वरिंदर सिंह घुम्मन का निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान उन्हें 2 हार्ट अटैक आए। घुम्मन को इंडिया का बीगेस्ट वेजिटेरियन बॉडी-बिल्डर कहा जाता था और वह 'मिस्टर इंडिया 2009' रह चुके थे।