सलमान खान ने 'मातृभूमि' के गाने 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' को लेकर हो रही आलोचनाओं पर दी प्रतिक्रिया
अभिनेता सलमान खान ने अपनी आगामी फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' के गाने 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' का बचाव किया है। देशभक्ति फिल्म में डांस नंबर को लेकर हो रही आलोचनाओं के बीच सलमान ने कहा कि सैनिक हमेशा 'संदेशे आते हैं' ही नहीं गाएंगे, वे 'काला चश्मा' और 'शावा शावा' जैसे गाने भी गा सकते हैं।