बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने अपने 60वें जन्मदिन पर अपनी आगामी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का लगभग एक मिनट लंबा टीज़र जारी किया है। यह फिल्म 2020 में गलवान घाटी में भारत और चीन की सेनाओं के बीच हुई झड़प पर आधारित है। बकौल रिपोर्ट्स, फिल्म में सलमान कमांडिंग ऑफिसर कर्नल बिक्कुमल्ला संतोष बाबू की भूमिका निभा रहे हैं।