सलमान खान ने कैटरीना कैफ की ट्रोलिंग के बीच उन्हें किया डिफेंड
सलमान खान ने कैटरीना कैफ को बढ़े वज़न के लिए ट्रोल करने वालों की आलोचना की है। सलमान ने बिना नाम लिए कहा, "जो महिला प्रेग्नेंट होती है, आप उसे क्यों ट्रोल करते हैं? प्रेग्नेंसी के बाद हर महिला का वज़न बढ़ता है...वह फिल्मों में वापसी करेंगी तो फिट हो जाएंगी। वह अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहती हैं।"