'जोश' फेम शरद कपूर ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री के सीनियर लोगों से काम और मदद की अपील की थी। इसके बाद ऐक्टर सलमान खान और सोनू सूद उनकी मदद के लिए आगे आए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान ने शरद कपूर से संपर्क कर उनका हालचाल जाना और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।