inshorts

सलमान खान ने शूट के दौरान धक्का दिया तो चेहरे में कांच घुस गया था: ऐक्टर आदि ईरानी

अभिनेता आदि ईरानी ने बताया है कि फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके' की शूटिंग के दौरान सलमान खान ने उन्हें कांच के फ्रेम में धक्का दिया था जिससे उनके चेहरे में कांच घुस गया। उन्होंने कहा, "सिर-नाक में कांच घुसा...बस आंख बच गई।" बकौल ऐक्टर, सलमान उस वक्त वहां से चले गए और अगले दिन उन्होंने ईरानी से माफी मांगी।