अभिनेता सलमान खान ने 10 नवंबर को 'मातृभूमि' के ट्रेलर लॉन्च के बाद पनवेल फार्महाउस पर पार्टी दी और पूरी टीम को कपूर वॉच कंपनी की स्विस घड़ियां भेंट कीं। हर घड़ी की कीमत ₹2 से 6 लाख के बीच बताई जा रही है। फिल्म में आई देरी के बावजूद टीम की मेहनत के लिए उन्होंने शुक्रिया अदा किया।