अभिनेता सलमान खान ने अपनी फिल्म 'दबंग' के चौथे पार्ट की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि यह फ्रेंचाइज़ी उनके हाथ में है, इसलिए इसका अगला भाग ज़रूर आएगा। वहीं, 'बजरंगी भाईजान' के सीक्वल से उन्होंने इनकार किया। बकौल सलमान, पहली फिल्म की भावनात्मक गहराई को दोहराना मुश्किल है। वह नहीं चाहते कि दूसरे पार्ट की तुलना से हो।