'दबंग' फिल्म के निर्देशक अभिनव कश्यप के आरोपों 'सलमान गुंडा, बदतमीज़ व गंदा इंसान हैं' पर अभिनेता ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने 'बिग बॉस 19' शो में अभिनव का नाम लिए बिना कहा, "मनगढ़ंत, झूठ और ऊटपटांग बातें बोलते हैं, वे ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि उनके पास काम नहीं है, मेरी उनसे दरख्वास्त है कि कुछ काम करो।"