अभिनेता सलमान खान ने भतीजे अरहान के पॉडकास्ट में कहा है कि लोगों को गर्लफ्रेंड के ब्रेकअप करने पर उसे जाने देना चाहिए। उन्होंने कहा, "जैसे बैंड-एड को धीरे-धीरे नहीं...तुरंत उखाड़ना चाहिए, उसी तरह (ब्रेकअप होने पर) रूम में जाकर रोएं और मामला खत्म करें।" हालांकि, उन्होंने कहा कि अगर गलती पुरुषों की हो तो हमेशा माफी मांग लेनी चाहिए।