सलमान ने बताया दबाव के बावजूद क्यों राजनीतिक मुद्दों पर बयान देने से बचते हैं बॉलीवुड सितारे
ऐक्टर सलमान खान ने बताया कि बॉलीवुड सितारे दबाव के बावजूद राजनीतिक मुद्दों पर बयान देने से क्यों बचते हैं। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि उनके पास मुद्दे की पर्याप्त जानकारी न हो या वे इसमें नहीं पड़ना चाहते। सलमान ने कहा कि पत्रकारों को सच्चाई सामने लानी चाहिए न कि सितारों से राय मांगकर TRP बढ़ानी चाहिए।