अभिनेता सलमान खान ने एक पॉडकास्ट में कहा है, "सच्चे दोस्त कभी बदले में कुछ मांगते नहीं। दोस्ती में लालसा, मांग या स्वार्थ नहीं होना चाहिए।" उन्होंने कहा, "जिसे बार-बार मौका देना पड़े, जो बदलें नहीं उन्हें जीवन से निकाल दें।" उन्होंने आगे कहा, "कभी नहीं कहें कि किसी ने आपको धोखा दिया...आपने इतना भरोसा किया और उसने फायदा उठाया।"