सलमान के घर के बाहर फायरिंग केस के सुसाइड करने वाले आरोपी के परिजन ने शव लेने से किया मना

अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में गिरफ्तार किए गए अनुज थापन द्वारा पुलिस कस्टडी में कथित तौर पर आत्महत्या करने के बाद उसके परिजन ने शव लेने से इनकार कर दिया है। अनुज के परिजन ने मामले की सीबीआई जांच करवाने की मांग की है। गौरतलब है कि अनुज के शव का पोस्टमॉर्टम हो चुका है।