अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित घर के बाहर फायरिंग मामले में गिरफ्तार किए गए 32 वर्षीय अनुज थापन द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या किए जाने के केस की जांच सीआईडी करेगी। गौरतलब है कि थापन ने पुलिस कस्टडी में कथित तौर पर आत्महत्या की है और उस पर शूटर्स को हथियार मुहैया कराने का आरोप था।