सलमान खान को मारने के लिए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का 'प्लान बी' क्या था?
सलमान खान के पनवेल स्थित फार्महाउस की रेकी के लिए गोल्डी बराड़-लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्यों ने कमरा किराए पर लिया था। गैंगस्टर्स ने सलमान के पनवेल तक जाने वाले रास्ते व उनके साथ रहने वाले बॉडीगार्ड्स की रेकी की और गड्ढों के आधार पर अनुमान लगाया कि ऐक्टर की कार की स्पीड इस समय तकरीबन 25 किलोमीटर/घंटा रहती है।