सलमान खान ने की किरण राव की 'लापता लेडीज़' की तारीफ, पूछा- कब काम करोगी मेरे साथ?
अभिनेता सलमान खान ने फिल्ममेकर किरण राव की फिल्म 'लापता लेडीज़' की तारीफ की है। सलमान ने कहा, "मुझे और मेरे पिता (सलीम खान) को फिल्म पसंद आई। (किरण) कब काम करोगी मेरे साथ?" सलमान ने किरण को 'लापता लेडीज़' के ज़रिए बतौर निर्देशक डेब्यू करने पर बधाई दी जबकि किरण फिल्म 'धोबी घाट' (2011) का निर्देशन कर चुकी हैं।