सलमान खुर्शीद ने निंदनीय किताब लिखी है, विशेषज्ञों से राय लेकर एमपी में करेंगे बैन: मिश्रा

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सलमान खुर्शीद की नई किताब पर कहा, "यह निंदनीय है...मैं राज्य में इस पर प्रतिबंध लगाने के संबंध में विधि विशेषज्ञों से चर्चा करूंगा।" दरअसल, खुर्शीद ने किताब में हिंदुत्व की तुलना आई.एस. व बोको हराम से की है। मिश्रा ने कहा, "ये लोग...हिंदुत्व को खंडित करने का कोई अवसर नहीं छोड़ते।"