सलमान ने फर्ज़ी कास्टिंग कॉल के लिए उनका नाम यूज़ करने वालों को दी कानूनी कार्रवाई की धमकी
ऐक्टर सलमान खान ने फर्ज़ी कास्टिंग कॉल के लिए उनके नाम का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की धमकी दी है। उन्होंने कहा, "न तो वह और न ही सलमान खान प्रोडक्शन वर्तमान में किसी फिल्म की कास्टिंग कर रहे हैं...हमने आने वाली किसी भी फिल्म के लिए कास्टिंग एजेंट को काम पर नहीं रखा है।"