सलमान ने 'रेस 3' में काम करने का मौका दिया जिससे करियर को एक नई शुरुआत मिली: बॉबी
अभिनेता बॉबी देओल ने कहा है कि सलमान खान ने उन्हें 'रेस 3' में काम करने का मौका दिया जिससे उनके करियर को नई शुरुआत मिली। उन्होंने कहा, "लोगों ने मुझे बहुत दिनों बाद देखा...जब सलमान भाई की फिल्म लगी हो तो...हर कोई इसे देखने जाता है। 'रेस 3' के चलते...मुझे 'हाउसफुल 3' में रोल मिला...युवा पीढ़ी मुझे जानने लगी।"