inshorts

सलमान व अजय समेत कई सेलेब्स ने अक्षय कुमार की मां के निधन पर जताया शोक

ऐक्टर सलमान खान ने अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया, "प्रिय अक्षय, आपकी मां के बारे में सुनकर बेहद दुख हुआ...दुख की घड़ी में आपके व आपके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।" वहीं, अभिनेता अजय देवगन ने दुख जताते हुए लिखा, "अरुणा जी की आत्मा को शांति मिले।"