सलमान, शाहरुख व आमिर चाहते हैं कि मैं अच्छे कंटेंट वाली फिल्म में काम करूं: नवाज़ुद्दीन

अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने इंडस्ट्री के बड़े कलाकारों को लेकर कहा है कि उनके साथ काम करने का अनुभव मज़ेदार रहा है। उन्होंने कहा, "चाहे सलमान (खान), शाहरुख (खान) और आमिर (खान) हों...जब भी उन्हें कोई अच्छे कंटेंट वाली फिल्म दिखती है तो वे चाहते हैं कि उसमें मैं काम करूं। ऐसा इसलिए क्योंकि वे मेरे काम को जानते हैं।"