सवाल का जवाब न देने पर सीतारमण ने तेलंगाना में डीएम को लगाई फटकार, केटीआर ने दी प्रतिक्रिया

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बिरकूर (तेलंगाना) में निरीक्षण के दौरान 'सरकारी राशन की दुकानों से आपूर्ति किए जाने वाले चावल में केंद्र और राज्य का हिस्सा कितना है' सवाल का जवाब न देने पर ज़िलाधिकारी जितेश पाटिल को फटकार लगाई। राज्य के मंत्री के. टी. रामाराव ने कहा, "सड़कों पर यह राजनीतिक तमाशा मेहनती अधिकारियों का मनोबल गिराएगा।"