अभिनेता शोएब इब्राहिम ने बताया है कि सीरियल 'ससुराल सिमर का' छोड़ने के बाद 3 साल तक उनके पास कोई काम नहीं था। उन्होंने 'ईटाइम्स' से कहा, "वे 3 साल बहुत कठिन थे। मेरे पिता बीमार थे...उनका इलाज कराने के लिए मुझे अपनी गाड़ी बेचनी पड़ी थी। मैं कई ऐसे लोगों से मिला जिन्होंने मुझे ठगा, मेरे पैसे ले लिए।"