सहारनपुर सांसद इमरान मसूद ने मनाई होली; कहा- होली का रंग प्यार का रंग हैं इसमें नफरत न घोलें
सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने शुक्रवार को अपने आवास पर समर्थकों के साथ होली खेली और इसके कुछ ही घंटों बाद जुम्मे की नमाज अदा की। उन्होंने कहा, "एक-दूसरे के धर्म का सम्मान करें...होली के रंग मोहब्बत के रंग होते हैं। इसमें नफरत ना घोलें। जब हम होलिका दहन करते हैं तो हम नफरत का दहन करते हैं।"