सांड से लड़कर दुर्घटना में मौत होने पर ₹5 लाख मुआवज़ा देंगे: अखिलेश का चुनावी वादा
सपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आगामी यूपी विधानसभा चुनाव से पहले वादा किया है, "सांड से लड़कर दुर्घटना में मौत होने पर सपा सरकार ₹5 लाख मुआवज़ा देगी।" अखिलेश ने साथ ही कहा कि साइकल से चलने वालों की दुर्घटना में मौत होने पर भी सपा सरकार ₹5 लाख मुआवज़ा देगी।