रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रेव पार्टियों में सांपों का ज़हर मुहैया कराने के मामले में 'बिग बॉस ओटीटी-2' के विजेता व यूट्यूबर एल्विश यादव और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ मनी लॉन्डरिंग का केस दर्ज किया है। बकौल रिपोर्ट्स, एल्विश से पूछताछ की जाएगी। मामले में एल्विश के खिलाफ 1,200 पन्नों की चार्जशीट दाखिल हुई थी।