सलमान खान ने सांप के काटने की घटना पर कहा है कि उनके अस्पताल से लौटने पर भी सांप वहीं था और फिर उसे जंगल में छोड़ दिया गया। बकौल सलमान, "मेरी बहन काफी डरी हुई थीं...(लेकिन) मेरी सांप से दोस्ती हो गई...मैंने उसके साथ एक तस्वीर खींच ली।" सलमान को उनके फार्महाउस पर एक सांप ने काट लिया था।