सांप्रदायिक उन्माद के खिलाफ बोलने से एक लाख एफआईआर भी हो जाएं तो चिंता नहीं: दिग्विजय

कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने एमपी हिंसा को लेकर केस दर्ज होने के बाद कहा है, "सांप्रदायिक उन्माद के खिलाफ बोलने से अगर मेरे खिलाफ...एक नहीं एक लाख एफआईआर भी दर्ज हो जाएं...तो मुझे चिंता नहीं है।" उन्होंने कहा, "जो मेरा ट्वीट था उसमें भी मैंने प्रश्न ही पूछा था...वो तस्वीर खरगोन की नहीं थी...इसलिए मैंने उसे डिलीट कर दिया।"