नोएडा (यूपी) में न्यूज़ ऐंकर ऋचा शर्मा और उनके पति की हत्या की कोशिश के आरोप में एक एसडीएम के बेटे समेत 2 लोग गिरफ्तार हुए हैं। बकौल ऋचा, आरोपियों की कार रोड के बीच में खड़ी थी और साइड मांगने के बाद उन्होंने बदसलूकी की, उनकी कार को टक्कर मारी व पति को कार से कुचलने की कोशिश की।