कांग्रेस के विधायक चांडी ओमान ने कहा है कि कोविड-19 वैक्सीन के साइड-इफेक्ट्स के डर से उन्होंने अपने दिवंगत पिता व केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी को यह वैक्सीन नहीं लगवाई थी। उन्होंने कहा, "हमने पिता के उपचार को लेकर हरसंभव कदम उठाने का प्रयास किया था।" जुलाई 2023 में बेंगलुरु के अस्पताल में चांडी का निधन हुआ था।