साइना को उनके राजनीतिक विचारों के लिए 'मशहूर अभिनेता' ने नीचा दिखाया: स्मृति ईरानी

बकौल केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, 'तथाकथित मशहूर अभिनेता' ने बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को उनके राजनीतिक विचारों के लिए नीचा दिखाया है। उन्होंने कहा, "उन्हें अपमानित और ऑब्जेक्टिफाई किया गया। क्या ऐसे लोगों पर न्यायिक कार्रवाई होनी चाहिए?" दरअसल, अभिनेता सिद्धार्थ ने नेहवाल के प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक संबंधी ट्वीट को रीट्वीट कर लिखा था, "सटल कॉक की विश्वविजेता।"