हैदराबाद पुलिस की साइबर अपराध शाखा ने बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल पर 'अभद्र' ट्वीट को लेकर ऐक्टर सिद्धार्थ के खिलाफ केस दर्ज किया है। एक अधिकारी ने कहा, "नेहवाल पर सेक्सिस्ट टिप्पणी को लेकर प्रेरणा नामक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी।" अधिकारी के मुताबिक, शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है और सिद्धार्थ को नोटिस भेजा जाएगा।