पालघर (महाराष्ट्र) में कासा के सरकारी अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया है कि टाटा सन्स के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री को हादसे में सिर में चोट लग गई थी और अस्पताल में उन्हें मृत लाया गया था। बकौल डॉक्टर, जहांगीर पंडोले की अस्पताल लाते समय मौत हुई। पुलिस ने कहा था कि हादसा तेज़ रफ्तार के चलते हुआ।