साइरस साहूकार करेंगे गर्लफ्रेंड वैशाली से शादी, शेयर कीं प्री-वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें

वीजे-होस्ट साइरस साहूकार अपनी गर्लफ्रेंड व अभिनेत्री वैशाली मल्हारा के साथ शादी करेंगे। साइरस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ में प्री-वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें व कई वीडियोज़ शेयर किए हैं। बताया जा रहा है कि साइरस और वैशाली की शादी अलीबाग (महाराष्ट्र) में होगी जिसमें मिनी माथुर, कबीर खान, समीर कोचर और साहिल सांघा जैसी फिल्मी हस्तियां शामिल होंगी।