साउथ की फिल्म करना चाहूंगी, वहां का अनुभव बिल्कुल अलग होता है: नीना गुप्ता

अभिनेत्री नीना गुप्ता ने कहा है कि वह साउथ इंडस्ट्री की फिल्में करना चाहेंगी क्योंकि वहां काम करने का अनुभव अलग होता है। उन्होंने कहा, "मैं ऐक्शन, लव स्टोरी, हॉरर और अलग-अलग जॉनर की फिल्में करना चाहूंगी। खुद को खुशनसीब मानती हूं कि उन लोगों के साथ काम कर रही हूं जिनके साथ काम करने का कभी सोचा नहीं था।"