अभिनेता दुलकर सलमान ने बॉलीवुड के बॉयकॉट ट्रेंड से गुज़रने पर कहा है कि दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा कुछ सुनने को नहीं मिलता है। उन्होंने कहा, "सोशल मीडिया के चलते...यह बॉयकॉट कल्चर हावी हुआ...कुछ भी लिख सकते हैं इसलिए बिना किसी ज़िम्मेदारी...लोग कुछ भी एजेंडा शुरू कर देते हैं।" बकौल ऐक्टर, "पहली बार बॉलीवुड में ही ऐसा सुना है।"