अभिनेत्री राशि खन्ना ने ईटाइम्स को बताया है कि साउथ इंडस्ट्री में उन्हें गंभीरता से नहीं लिया गया और सुंदर होने के चलते उन्हें भूमिकाएं नहीं मिलीं। उन्होंने कहा, "स्टीरियोटाइप बनाया गया कि या तो आप सुंदर हो सकते हैं या फिर अच्छे ऐक्टर। सोचती थी 'मेरा ऑडिशन लें...काम देखें', लेकिन वे मेरे लुक से आगे नहीं देखना चाहते थे।"