सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने बुधवार को पीबीकेएस के टॉस जीतकर गेंदबाज़ी करने को लेकर कहा, "हम भी गेंदबाज़ी करते।" उन्होंने कहा, "मेरे टॉस जीतने का रिकॉर्ड देखकर टीम के अधिकांश खिलाड़ियों को लगा था कि मैं टॉस हारूंगा और वे बल्लेबाज़ी के लिए तैयार थे।" आईपीएल-2024 में ऋतुराज 10 में से 9 मैचों में टॉस हार चुके हैं।