सामान्य कामकाज के लिए आम सहमति बनाएं: 17 मिनट में राज्यसभा स्थगित करने पर नायडू

संसद के शीतकालीन सत्र में शुक्रवार को राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने सदन की कार्यवाही को 17 मिनट के भीतर स्थगित करते हुए कहा कि सामान्य कामकाज के लिए पहले आप सब आम सहमति पर पहुंचें। उन्होंने कहा, "आपकी आपस में चर्चा को सुविधाजनक बनाने के लिए...मैं सोमवार तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित करता हूं।"