ऐक्ट्रेस सारा अली खान की लंदन वेकेशन की एक तस्वीर वायरल हो गई है जिसमें वह कुछ दोस्तों संग दिख रही हैं। इसमें सारा के एक्स-बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया भी दिख रहे हैं जिससे दोबारा उनकी डेटिंग की अटकलें लग रही हैं। वीर पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के नाती और मुंबई के कारोबारी संजय पहाड़िया के बेटे हैं।