कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को देश के कई हिस्सों में पेट्रोल व डीज़ल की कीमत के अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंचने पर कहा, "रिकॉर्ड तोड़ महंगाई के लिए पेट्रोल के दाम ज़िम्मेदार हैं।" उन्होंने ट्वीट किया, "रिकॉर्ड तोड़ पेट्रोल दामों के लिए केंद्र सरकार ज़िम्मेदार है...और सारे गलत रिकॉर्ड तोड़ने के लिए एक व्यक्ति ज़िम्मेदार है।"