सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में विनिवेश के खिलाफ प्रदर्शन करेगा आरएसएस से जुड़ा संगठन

आरएसएस से जुड़े भारतीय मज़दूर संघ (बीएमएस) ने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में विनिवेश के केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ 28 अक्टूबर को देशव्यापी प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। बीएमएस के राष्ट्रीय सचिव गिरीशचंद्र आर्य ने कहा है कि केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियां जनहित के अनुकूल नहीं हैं और राष्ट्रीय परिसंपत्तियों को बेचने का दीर्घकालिक नुकसान हाेगा।