विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने मंगलवार को कहा कि सार्वजनिक संपत्ति से अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोज़र का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, "जब भी सार्वजनिक संपत्ति पर अतिक्रमण हो तो उसे हटाना ज़रूरी है।" जहांगीरपुरी हिंसा को लेकर लेखी ने कहा, "यह उन लोगों की साज़िश है...जो कानून-व्यवस्था की स्थिति में...बाधा डालने के लिए...दुश्मनी को बढ़ावा देते हैं।"