ऐक्टर अरुण विजय ने फिल्मों के ऑनलाइन लीक होने पर कहा है कि समय आ गया है कि लोग पायरेटेड कंटेंट को देखना बंद कर दें। उन्होंने कहा, "हम कितनी भी सावधानी बरतें...यह होता रहता है। आर्थिक रूप से ही नहीं...हर कोई (पायरेसी से) प्रभावित होता है।" बकौल ऐक्टर, "हमने...लोगों को (इसके चलते) जान गंवाते देखा है...इसे खत्म करना होगा।"