सास के रिश्तेदारों ने कहा था कि वह बेटी के शरीर को चेक करें, कहीं मैं पीटता तो नहीं: रंजीत
अभिनेता रंजीत ने विलेन का रोल करने से निजी ज़िंदगी पर पड़े असर पर बात की है। बकौल रंजीत, शादी के बाद सास के रिश्तेदारों को लगता था कि 'मैं शराब पीने के बाद पत्नी को पीटता होऊंगा' और वो सास को कहते थे कि वह देखें कि उनकी बेटी के शरीर पर चोट के निशान तो नहीं हैं।