inshorts

सिंगर चिन्मयी ने शेयर की रहमान और प्रसून जोशी की फोटो खींचतीं लता मंगेशकर की तस्वीर

सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने रविवार को एक तस्वीर शेयर की जिसमें दिवंगत गायिका लता मंगेशकर 'रंग दे बसंती' के सेट्स पर म्यूज़िक कंपोज़र ए.आर. रहमान और गीतकार प्रसून जोशी की तस्वीर खींचती दिख रही हैं। बकौल श्रीपदा, "लता जी को फोटोग्राफी बहुत पसंद थी...उनके बारे में कहा जाता है कि उनके पास प्रोफेशनल कैमरों का बहुत ही शानदार संग्रह था।"