सिंगर जसबीर जस्सी ने शेयर की आमिर खान के साथ तस्वीर, उन्हें बताया 'दिल दा अमीर'
पंजाबी सिंगर जसबीर जस्सी ने शनिवार को ट्विटर पर अभिनेता आमिर खान के साथ कुछ तस्वीरें और एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "दिल दा अमीर, आमिर खान।" तस्वीर में आमिर सॉल्ट पेपर लुक में नज़र आ रहे हैं। उनके ट्वीट पर एक यूज़र ने लिखा, "सर का कमबैक का कोई इरादा नहीं लग रहा है शायद।"