सिंगर दलेर मेहंदी को मानव तस्करी मामले में मिली राहत, पंजाब हाईकोर्ट ने सज़ा पर लगाई रोक
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने 2003 के मानव तस्करी मामले में सिंगर दलेर मेहंदी को सुनाई गई दो साल की सज़ा पर रोक लगा दी है। उनके वकील अर्शदीप सिंह चीमा ने कहा, "हाईकोर्ट के समक्ष आवश्यक कार्रवाई के बाद वह ज़मानत पर रिहा होंगे।" दलेर और उनके भाई को इस मामले में 2018 में सज़ा सुनाई गई थी।